आंवला: आंवला में नाले चोक, कूड़ा करकट भरा, शक्तिनगर कॉलोनी, स्टेट बैंक चौराहा सहित कई इलाकों में लोग परेशान
आंवला में गुरुवार को हुई बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। गुरुवार सुबह11 बजे लोगों ने बताया कि चूड़ी बाजार, शक्ति नगर कॉलोनी, स्टेट बैंक चौराहा से लेकर घेर अन्नू खां तक और रामनगर रोड पर प्रमुख नाले कूड़े-करकट से चोक हो गए। इससे सड़कों पर भारी जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।