सांगानेर: जयपुर में पत्नी से मनमुटाव के चलते निजी स्कूल के मालिक ने 7वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
जयपुर के चित्रकूट थाना इलाके में बनीपार्क स्थित एक निजी स्कूल के मालिक ने एक मॉल की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक पत्नी से मनमुटाव के चलते मानसिक अवसाद में चल रहा था। वहीं स्थानीय लोगों ने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद चित्रकूट नगर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से मामले के सबूत जुटाए।