किशनगंज: महात्मा गांधी स्कूल हर कक्षा में सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक बेल के साथ डिजिटल हुआ
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कस्बाथाना में विद्यार्थियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए हर कक्षा सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रधानाचार्य मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि शाहाबाद ब्लॉक का यह पहला विद्यालय है, जहां इलेक्ट्रॉनिक बेल लगाई गई है। विद्यालय में पंखे, लाइट और सभी कक्षाओं में व्हाइट बोर्ड की सुविधा की गई है।