पटना ग्रामीण: पटना में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, अधिक मतदान सत्ता परिवर्तन का संकेत
पटना में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा,हमारा अपना सर्वे और ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार इस बार 75% वोट अधिक पड़े हैं। पिछली बार की तुलना में मतदान प्रतिशत बढ़ा है जो एक बड़ा संकेत है। चुनावों के इतिहास में जब-जब अधिक मतदान हुआ है वह सत्ता परिवर्तन का प्रतीक रहा है।