पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव और रवि किशन मीडिया से हुए रूबरू, क्या तेज प्रताप यादव दे सकते हैं भाजपा का साथ?
बिहार की राजनीति में कभी भी और कुछ भी संभव है। पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में हैं, लेकिन शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक अनोखी तस्वीर पटना एयरपोर्ट से निकलकर सामने आई, जिसमें तेज प्रताप यादव और भाजपा नेता रवि किशन एक साथ नजर आए और दोनों ने एक साथ ही मीडिया से बातचीत की।