पटना ग्रामीण: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बयान पर जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने की आलोचना
पटना में शुक्रवार दोपहर 12 बजे JDU के राज्यसभा सांसद संजय झा ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के उस आरोप पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि "बिहार में सरकार ने महिलाओं को 20 साल में कुछ नहीं दिया,अब ₹10000 की घूस दे रही है। संजय झा ने जवाब देते हुए कहा,उनका बिहार से क्या लेना-देना है? बिहार के लिए कुछ किया है? चुनाव में आकर,फोटो खिंचवाकर निकल जाओ।