रूड़की: नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री,नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित जन आशीर्वाद और होली मिलन कार्यक्रम में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हैं। कार्यक्रम में हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है।