रूड़की: भंगेडी गांव से पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटी को किया गिरफ्तार,मारपीट के मामले में चल रहे थे फरार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर फरार चल रहे हैं वारंटियो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के चलते भंगेड़ी गांव निवासी दुष्यंत पुत्र करमचंद और विश्वास पुत्र राजू नाम के दो वारंटी को भंगेड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।