इटारसी: पथरौटा नहर के पास पुलिस की कार्रवाई, कार सहित 16 पेटी अवैध शराब ज़ब्त, आरोपी से पूछताछ जारी
पथरोटा नहर के पास शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने जिस कार को पकड़ा, उसका नंबर MP04CW0952 बताया गया है। तलाशी के दौरान वाहन से 16 पेटी देशी एवं अंग्रेजी शराब एवं बियर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक शराब एवं कार की कुल कीमत 2 लाख रुपए है