लालगंज: हलिया से बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना, सुल्तानगंज से 105 किमी की यात्रा पैदल पूरी कर देवघर पहुंचेंगे
श्रावण मास के पावन अवसर पर गुरुवार 11:00 बजे दिन हलिया क्षेत्र से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ियों का पहला जत्था रवाना हुआ। श्रद्धालु बोल बम हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए अपने धार्मिक सफर पर निकले। कांवड़ियों में शामिल लोगों ने बताया कि हलिया से सुल्तानगंज तक बाई रोड जाएंगे। उसके बाद सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर 105 किलोमीटर की दूरी तय कर देवघर पहुंचेंगे।