बीना: नई बस्ती ओवर ब्रिज पर पार्षद ने स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन किया, प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Bina, Sagar | Oct 30, 2025 नई बस्ती ओवर ब्रिज पर बड़े-बड़े खड्डों की वजह से हो रही दुर्घटनाओं से नाराज नानक वार्ड पार्षद बीडी रजक स्थानीय लोगों के साथ सुबह से ब्रिज पर अनशन पर बैठे थे। लेकिन कई घंटे बाद जब कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।