बीना: मालखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Oct 30, 2025 27 अक्टूबर को मालखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास करीब 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रधान आरक्षक राकेश नरवरिया ने जवानों के साथ पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवा दिया। मृतक की पहचान नहीं होने की वजह से पुलिस ने गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।