बीना: गांधी चौराहे पर गोष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन, गौ माता का पूजन किया गया
Bina, Sagar | Oct 30, 2025 गोपाष्टमी के अवसर पर कई वर्षों से गांधी चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहाहै। इस अवसर पर बुधवार की रात में गांधी चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर बेटियों के द्वारा रंगोलिया तैयार की गई। रीति रिवाज अनुसार गौ माता की भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर साहित गौ सेवा समिति सदस्य मौजूद रहे।