बीना: नई बस्ती: ओवर ब्रिज के गड्ढों से परेशान पार्षद युवाओं संग अनशन पर बैठे, क्षतिग्रस्त सड़क पर गिरा बाइक सवार
Bina, Sagar | Oct 30, 2025 नई बस्ती स्थित ओवर ब्रिज के गड्ढों से वाहन चालक परेशानहै। जहां पर गड्ढों की वजह से आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जिसको लेकर पार्षद बीडी रजक एवं स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार शिकवा शिकायत के साथ धरना प्रदर्शन किये जा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने के चलते पार्षद अपने साथियों के साथ फिर अनशन पर बैठ गए।