औरैया: फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-बच्चों को मारी टक्कर, पैदल जा रहा ग्रामीण भी हुआ घायल
फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर बुधवार शाम मोर्गन होटल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे ग्रामीण से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार पिता और पैदल जा रहा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। अछल्दा थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव निवासी नरेंद्र कुम