चूरू: गांव मेलुसर के पास सड़क हादसे में 2 चचेरे भाई घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Apr 26, 2025 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेलूसर के पास सड़क हादसे में दो चचेरे भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में पहले भालेरी पीएचसी लेकर गये जहां हालत गंभीर होने पर दोनो को प्राथमिक ईलाज के बाद चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।