चूरू: चुरू में खेत में सोने जा रहे युवक पर जंगली कुत्तों ने किया हमला, युवक के शरीर पर हुए 20 गहरे घाव
Churu, Churu | Apr 25, 2025 चूरू में समय खेत में सोने के लिए जा रहे एक युवक पर जंगली कुत्तों ने हमला कर दिया। नाक, होंठ, हाथ, पैर, सिर और जांघ सहित शरीर में अनेकों जगह गहरे घाव हो गए। कुत्तों के हमले में घायल हुए युवक को लहूलुहान हालत में परिजन चूरू के डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। डीबी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा कुत्तों के हमले में घायल हुए युवक का उपचार किया जा रहा है।