चूरू: पिथिसर गांव में युवक की पहली पत्नी ने एसपी से पाकिस्तानी बहू को वापस भेजने की मांग की, बताया खतरा
Churu, Churu | Apr 25, 2025 चूरू जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव पिथिसर निवासी युवक रहमान से शादी करने वाली पाकिस्तानी बहू को भारत से पाकिस्तान भेजने की मांग को लेकर रहमान की पहली पत्नी फरीदा ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है, ओर पाकिस्तानी बहू मेहविश को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग की है। पहली पत्नी फरीदा ने पाकिस्तानी बहू मेहविश के भारत में रहने को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।