चूरू: चूरू सदर पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 8 महीने से दे रहा था चकमा
Churu, Churu | Apr 25, 2025 चूरू की सदर पुलिस ने अफीम तस्करी के एक मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मनोज सिंह राजपूत को चूरू की सदर पुलिस ने अग्रसेन नगर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चुरू जिले के साहवा थाने में आठ महीने पहले अफीम तस्करी का मामला दर्ज हुआ था।