चूरू: पहलगाम नरसंहार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आव्हान पर चूरू का बाजार रहा बंद, पुलिस का जाप्ता तैनात
Churu, Churu | Apr 26, 2025 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शनिवार को चूरू के बाजार बंद रहे। यहां विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने चूरू बंद का आह्वान किया था, जिसके बाद व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। चूरू बन्द का यहां व्यापक असर देखने को मिला। सफेद घण्टाघर, सुभाष चौक, गढ़ चौराहा, गुदड़ी बाजार, मोजसिया चौक, लाल घण्टाघर आदि क्षेत्र में बाजार बंद रहे।