सिमरी: बेनीलाल के डेरा गांव में करंट से बिजली मिस्त्री की मौत, विधायक ने पीड़ित परिवार से मिल बंधाया ढांढस
Simri, Buxar | Nov 5, 2026 बेनीलाल के डेरा गांव में करंट से बिजली मिस्त्री की मौत, विधायक ने पीड़ित परिवार से मिल बंधाया ढांढस बेनीलाल के डेरा में बिजली का काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री संजय राम की हुई मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे हुए इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।