घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा के वार्ड क्र 29 में जलावर्धन योजना के तहत लगाए गए करीब 15 से 20 नल कनेक्शन के मीटर हुए चोरी
पाथाखेड़ा के वार्ड क्र 29 में जलावर्धन योजना के तहत लगाए गए करीब 15 से 20 नल कनेक्शन के मीटर चोरी हो गए। वार्डवासियों ने बताया कि नगरपालिका परिषद सारनी द्वारा पाथाखेड़ा के वार्ड क्रमांक 29 में जलावर्धन योजना के तहत घरों में पानी सप्लाई के लिए नल कनेक्शन लगाए थे। जिसमें मीटर भी लगाए गए थे। बीती रात चोरों द्वारा नल कनेक्शन के मीटर चोरी कर लिए गए।