घोड़ाडोंगरी: जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर ग्राम पंचायतो के सचिव को दिया गया प्रशिक्षण
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में बुधवार को ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर ग्राम पंचायतो के सचिव को प्रशिक्षण दिया गया। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की सभी 55 ग्राम पंचायतो के सचिव को ग्राम पंचायत विकास योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना किस प्रकार तैयार किया जाना है। इसके बारे में जानकारी दी गई।