घोड़ाडोंगरी: फूलगोहान गांव के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार व्यक्ति गिरकर हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
फूलगोहान गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फूलगोहान गांव के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार अनकावाड़ी गांव निवासी घनश्याम यादव गिरकर घायल हो गया।