घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा पावर प्लांट सारनी के 10 नंबर इकाई के कार्यालय में निकला रसल वाइपर सांप, सर्पमित्र आदिल खान ने किया रेस्क्यू
सतपुड़ा पावर प्लांट सारनी के 10 नंबर इकाई के कार्यालय में गुरुवार रात करीब 9.30 बजे रसल वाइपर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप निकालने की सूचना सर्पमित्र आदिल खान को दी गई। सूचना मिलने पर सर्पमित्र आदिल खान मौके पर पहुंचे और इस सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़कर जंगल में छोड़ा।