घोड़ाडोंगरी: पूंजी गांव में जमीनी विवाद में छोटे भाई से बड़े भाई ने की मारपीट, घायल छोटे भाई का पुलिस ने कराया मेडिकल
पूंजी गांव में जमीनी विवाद में गुरुवार को छोटे भाई से बड़े भाई ने मारपीट की। घायल छोटे भाई का चोपना पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूंजी गांव में जमीनी विवाद में नलीन मंडल के साथ उसके बड़े भाई ने मारपीट की। घायल छोटे भाई ने चोपना थाने में मामले की शिकायत की।