घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में पीआईसी की हुई बैठक, सीएमओ को हटाने का लिया गया निंदा प्रस्ताव
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में शुक्रवार को पीआईसी की बैठक आयोजित की गई। पीआईसी की बैठक में नगर परिषद घोड़ाडोंगरी सीएमओ ऋषिकांत यादव को हटाने जाने का निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही ओमप्रकाश पंवार नगर परिषद कर्मचारी को कार्य से पृथक किये जाने संबंधी आदेश को निरस्त कर पूर्वानुसार कार्य पर रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।