गुमला: खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत गुमला के होटलों में छापेमारी, खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए
Gumla, Gumla | Jul 8, 2025 गुमला शहर के विभिन्न होटल एवं मिठाई दुकानों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई।इस अभियान के तहत होटल मौली डीएसपी रोड,मधुबन होटल डीएसपी रोड,सुरेश होटल पालकोट रोड,रुचि स्वीट्स जयपुर रोड, फन फूड थाना रोड,लाखों होटल पटेल चौक,होटल राज में रोड गुमला और होटल चूल्हनी होटल शामिल है।