गुमला: सदर अस्पताल गेट के पास पुलिस जवान ने स्कूली छात्रा को बाइक से मारी टक्कर, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Gumla, Gumla | Jul 7, 2025 गुमला जशपुर रोड स्थित सदर अस्पताल गेट के समीप बंगरू निवासी बाइक सवार पुलिस का जवान ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक के पीछे बैठी स्कूली छात्रा सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घायल छात्रा का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक छात्रा जय किसान प्लस टू इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा की छात्रा है। दवा लेने सदर अस्पताल जा रही थी।