गुमला: नवनी गांव के पास दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज किया गया
Gumla, Gumla | Jul 7, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनी गांव के समीप दो बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई।घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक दरदाग निवासी 22 वर्षीय संजू उरांव उसकी पत्नी राधिका देवी एक बाइक में सवार होकर घाघरा बाजार जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर कुंजो हुटार निवासी 22 वर्षीय सुखदेव उरांव बाजार जा रहा था तभी दोनों बाइक के बीच टक्कर हो गई।