रतनी फरीदपुर: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ जहानाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन
जहानाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने सरमा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और माफी की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।