मड़िहान: मड़िहान के सिरसी डैम में उफान पर रात में खोले गए चार फाटक, जलस्तर खतरे के निशान के करीब, निचले इलाकों में अलर्ट जारी
मड़िहान क्षेत्र के सिरसी डैम में बुधवार की लगातार बारिश के कारण एक बार फिर उफान पर आ गया है इसे नियंत्रित करने के लिए सिंचाई विभाग को देर रात डैम के चार फाटक 2 फीट तक खोलने पड़े चार फाटक खोलने के बाद गुरुवार की सुबह तक सिरसी डैम का जलस्तर 217.6 मी पहुंच गया यह खतरे के निशान से थोड़ा ही नीचे है वहीं सिंचाई विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है लोगों कोचेतावनी दी गई है।