पलामू जिले की हैदरनगर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 गौवंशीय पशुओं -छह गाय व चार बैल से लदा पिकअप वाहन (CG 12S 2574) को जब्त किया। पुलिस ने मामले में सुरेंद्र सिंह (38), ग्राम महुअरी, नवीनगर, औरंगाबाद बिहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।