हरियाणा के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा रेवाड़ी जिला के गांव मोहनपुर में सोमवार को रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी व एसडीएम मनोज कुमार सहित विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।