हसपुरा: बिहार में भाजपा के पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धमनी गांव में मनाया सामूहिक महाउत्सव
हसपुरा तहसील के धमनी गांव में बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने केक काट कर सामुहिक महाउत्सव मनाया। अध्यक्षता जिला महामंत्री अमन कुशवाहा व संचालन अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनील आर्य ने किया। महाउत्सव में गोह विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।