जोधपुर: डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने जोधपुर-दिल्ली ट्रेन में टीटीई से की चर्चा, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर दिया जोर
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने ट्रेन संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला में टिकट चेकिंग कर्मचारियों से सीधे संवाद कर यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।