मुज़फ्फरनगर: चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का ऑपरेशन, 12 घंटे में 4 मुठभेड़, ताबड़तोड़ कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप—बलात्कार के आरोप
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चार थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार मुठभेड़ की। कार्रवाई में नाबालिग से गलत काम के मामले में वांछित आरोपी नाजिम, 25 हजार का इनामी जाफर अली और चोरी के मामलों में शामिल आरोपी घायल हुए। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचे, कारतूस, कॉपर केबल, नकदी, वाहन और चोरी का सामान बरामद किया।