केशकाल: केशकाल में विधायक नीलकंठ टेकाम ने सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात'
केशकाल विधानसभा के अड़ेगा बूथ स्थित हाईस्कूल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर केशकाल विधायक नीलकण्ठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।