हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने बाइक चोरी कर यूपी से नेपाल भेजने वाले 2 शातिर चोरों को पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 2 शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। यूपी के गाजियाबाद और रामपुर के रहने वाले ये दोनों आरोपी बाईक चोरी कर यूपी के रास्ते नेपाल भेज देते थे। इनके कब्जे से पुलिस को 10 बाईक बरामद हुई हैं। SSP परमेंद्र डोबाल के अनुसार दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।