सावन के पावन महीने में शिवभक्तों की अगाध आस्था और अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह बुलंदशहर के सिकंदराबाद में श्रद्धा का एक विस्मयकारी दृश्य सामने आया। अलीगढ़ जिले के जट्टारी क्षेत्र स्थित छज्जूूपुर गांव के निवासी नरेंद्र, महादेव की भक्ति में सराबोर होकर एक बेहद कठिन यात्रा पर निकले हैं। वे हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने पैतृक गांव की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन उनकी इस कांवड़ यात्रा का तरीका आम श्रद्धालुओं से बिल्कुल अलग है। नरेंद्र भगवान शिव की भव्य प्रतिमा से सजी अपनी कार को अपने दांतों के सहारे रस्सी से खींचते हुए पैदल आगे बढ़ रहे हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo