मसूरी–देहरादून क्षेत्र में प्रस्तावित तीसरी सड़क और कथित भूमि कारोबार को लेकर उत्तराखंड के पर्यावरणविद् अनूप नौटियाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा करते हुए कई गंभीर दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी–देहरादून के 15–20 किलोमीटर के दायरे में जमीन का बड़ा खेल चल रहा है और नई सड़क के नाम पर आम जनता को भ्रमित किया जा रहा है।
वीडियो में अनूप नौटियाल ने दावा किया कि जब मौजूदा दोनों सड़कें भू-वैज्ञानिक चुनौतियों और भूस्खलन की समस्या से जूझ रही हैं, तो प्रस्तावित तीसरी सड़क की सुरक्षा पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने पेड़ों की कटाई, सुरंग निर्माण और पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर भी चिंता व्यक्त की तथा पूरे मामले की गंभीर समीक्षा की आवश्यकता बताई।
#Mussoorie #Dehradun AnoopNautiyal Uttarakhand Environment ThirdRoad LandIssue Landslide Himalaya Development UdayUttarakhandNews UttarakhandNews MussoorieNews DehradunNews RoadProject EnvironmentalConcerns
Dehradun, Dehradun | Jul 31, 2026