भीलवाड़ा: भीलवाड़ा की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अतिरिक्त बजट किया गया स्वीकृत
विधायक अशोक कुमार कोठारी की पहल पर नगर विकास न्यास ने शहर की जर्जर सड़कों को सुधारने के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया है। निर्णय से लंबे समय से चली आ रही गड्ढों की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। कार्य को प्रभावी बनाने हेतु शहर को चार खंडों में बांटा गया है।