बख्शी का तालाब: प्रधान के घर के बाहर फायरिंग, बाइक सवारों की हुड़दंगई का नया वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र के मझोरिया गांव में ग्राम प्रधान राकेश यादव के घर के सामने फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में शनिवार को नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में कई बाइक सवार युवक हुड़दंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि करीब 25 युवक बाइक से प्रधान के घर के सामने पहुंचे और फायरिंग करते हुए गाली-गलौज व धमकी दी।