शाहबाद: कस्बाथाना क्षेत्र में बारिश से मौसम बदला, कई जगह जलभराव से लोगों को हुई परेशानी
Shahbad, Baran | Oct 30, 2026 कस्बाथाना क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से मौसम सुहावना हुआ, लेकिन लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हुई। वहीं किसानों की खेतों में कटी पड़ी फसल को नुकसान की आशंका है। अचानक हुई बारिश से खेतों में चल रहे कृषि कार्य भी प्रभावित हुए।