#बलरामपुर: फुलवरिया बाईपास चौराहे को मिली नई पहचान, सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण...
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर प्रतिमा का अनावरण, बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश...
रिपोर्ट-इमरान अली शाह
बलरामपुर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फुलवरिया बाईपास चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। चौराहे पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर स्थापित प्रतीकात्मक प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।
विधायक सदर पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण कर सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
चौराहे पर स्थापित अध्ययनरत बालिका की प्रतिमा बालिका शिक्षा, ज्ञान, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है। वहीं, विशाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थल को आकर्षक एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को बेटियों की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के साथ उन्हें प्रेरणादायी स्वरूप देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चौराहे की स्वच्छता, सुंदरता और विकसित सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्वतंत्रता दिवस पर लोकार्पण के बाद फुलवरिया बाईपास चौराहा अब राष्ट्रप्रेम के साथ बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाले आकर्षक स्थल के रूप में नजर आएगा। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
#balrampur #dmbalrampur