मुरादाबाद: नगर निगम की टीम ने डबल फाटक से लेकर गुलाब बाड़ी फाटक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
गुलाब बाड़ी फाटक के पास बाल्मीकि बस्ती में उस समय हंगामा हो गया जब नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची, क्षेत्र के लोगों ने इस बात का विरोध जताया कि नगर निगम की टीम द्वारा पीछे कई फैक्ट्री चल रही हैं, जिन्होंने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है मगर उस अवैध अतिक्रमण को छोड़ दिया गया और बाल्मीकि बस्ती में पहुंच कर अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की है।