मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर रेता हटाने को कहने पर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट दोनो पक्षों के दो दो लोग घायल
जाहिद नगर में बीच सड़क पर गड्ढा होने पर साइड में पड़ा रेते को आने जाने में रास्ते में परेशानी होने पर हटाने को कहने पर दो पक्षों में एकदम से कहासुनी के चलते जमकर मारपीट होना शुरू हो गई जिसमें दोनों ही पक्ष के दो-दो लोग मारपीट में घायल हो गए हैं। एक पक्ष ने सड़क पर पानी की लाइन के लिए गड्ढा खोद रखा था तो वही साइड में आने जाने वाले रास्ते पर रेता डाल रखा था।