मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति पर शराब के नशे में धुत्त होकर मारपीट करने का लगाया आरोप
थाना मझोला इलाके के काशीराम नगर निवासी कविता नाम की महिला ने अपने पति राहुल पर शराब के नशे में चूर होकर घर आकर अपने साथ गली गलौज और जमकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कविता ने बताया उसकी शादी तीन साल पहले राहुल नाम के व्यक्ति के साथ मे हुई थी कुछ महीने से राहुल घर पर शराब पीकर आकर मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट करता है। आज भी मेरे साथ मारपीट की है।