कोंडागांव: शासकीय कार्यालयों का कोंडागांव अपर कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर देर से कार्यालय आने वाले 36 कर्मचारियों को दिया नोटिस
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर द्वारा आज जिला मुख्यालय के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने देर से कार्यालय पहुंचने पर 36 कर्मचारियों को नोटिस दिया है। जिसमें जल संसाधन विभाग के 6, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 10 एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के 20 कर्मचारी शामिल है।