कोंडागांव: मसोरा जामकोट पारा NH-30 में खड़ी ट्रक के पीछे बाइक टकराने से मसोरा निवासी 24 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 मसोरा जामकोट पारा में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान मसोरा मरार पारा निवासी रोशन यादव पिता रामलाल यादव के रूप में की गई है। आज 10 मई को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,वहीं ट्रक को कब्जे में लेते हुए कोतवाली पुलिस घटना की जांच कार्यवाही कर रही है।